उत्तराखंड से बड़ी खबर- धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर- धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

dhami


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। आज बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय में होगी बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

जानकारी के मुताबिक बैठक में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75% सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव आ सकता है। नए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाए जाने पर निर्णय संभव है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने और सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में राजस्व, विधायी, कार्मिक, वित्त विभाग से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कर्मचारियों की सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकते हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे