उत्तराखंड से बड़ी खबर, प्रदेश कांग्रेस में बहुत बड़ा फेरबदल, क्लिक कर जानिए

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर, प्रदेश कांग्रेस में बहुत बड़ा फेरबदल, क्लिक कर जानिए

Congress

उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आयी है। उत्तराखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को विधायक दल का नेता चुना है।



  

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आयी है। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावी से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। उत्तराखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को विधायक दल का नेता चुना है।

इसके अलावा पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी गणेश गोदियाल को सौंपी है। बड़ी खबर ये भी मिल रही है कि पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए है।

हालांकि कांग्रेस ने अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नही किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस पर कांग्रेस ने फैसला ले लिया है और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

कांग्रेस नेता हरीश रावत को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति की जिम्मेदरी दी गयी है।

खबर लगातार अपडेट हो रही है, रिफ्रेश करते रहें

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे