उत्तराखंड से बड़ी खबर, एवलांच की चपेट में आया नौसेना का पर्वतारोही दल,10 पर्वतारोही लापता

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। माउंट त्रिशूल का आरोहण करने गए नौसेना का पर्वतारोही दल एवलांच की चपेट में आ गया। इसमे करीबन 10 पर्वतारोहियों के लापता होने की खबर है। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया यह घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे के करीब हुई है।
देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर है। माउंट त्रिशूल का आरोहण करने गए नौसेना का पर्वतारोही दल एवलांच की चपेट में आ गया। इसमे करीबन 10 पर्वतारोहियों के लापता होने की खबर है। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया यह घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे के करीब हुई है।
इसमें करीब 10 नौसेना के पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आए हैं और लापता बताए जा रहे हैं. सूचना के बाद उत्तरकाशी से हेलीकाप्टरर के जरिये निम की सर्च एंड रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नौसेना का दल करीब 15 दिन पहले 7120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए निकला था। खबर मिली है कि शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ है। इसकी चपेट में नौसेना के पर्वतारोही आए हैं।
त्रिशूल चोटी चमोली जिले की सीमा पर स्थित कुमांऊ के बागेश्वर जिले में स्थित है। इस चोटी के आरोहण के लिए चमोली जिले के जोशीमठ और घाट के लिए पर्वतारोही टीमें जाती हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे