उत्तराखंड से बड़ी खबर | तीन बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर | तीन बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला

BADI KHABAR

देहरादून से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां विकासनगर में एक महिला तीन बच्चों समेत शक्ति नहर में कूद गई। लोगों ने महिला और एक बच्ची को नहर से बाहर निकाल लिया था, लेकिन बच्ची की मौत हो गई है। दो बच्चों का अब तक कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। 


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां विकासनगर में एक महिला तीन बच्चों समेत शक्ति नहर में कूद गई। लोगों ने महिला और एक बच्ची को नहर से बाहर निकाल लिया था, लेकिन बच्ची की मौत हो गई है। दो बच्चों का अब तक कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है।

 जानकारी के अनुसार महिला का पति से किसी को लेकर विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर रविवार की दोपहर उसने अपने बच्चों समेत नहर में छलांग लगा दी।

 थाना विकासनगर से पुलिस बल और जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला और बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

महिला की पहचान रब्बानी पत्नी शहजाद निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर और मृतक बच्ची की पहचान जिया पुत्री शहजाद उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है। नहर में डूबे दो अन्य बच्चों जैनद 13 साल और जैद 12 साल की तलाश के लिए एसडीआरएफ का अभियान जारी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे