महीने की पहली तारीख को मिली बड़ी खुशखबरी, सिलेंडर के दामों में हुई कटौती

  1. Home
  2. Dehradun

महीने की पहली तारीख को मिली बड़ी खुशखबरी, सिलेंडर के दामों में हुई कटौती

gas

दिसंबर का महीने की पहली तारीख को देश की जनता को खुशखबरी मिली है। दरअसल,सरकारी तेल कंपनियों ने आज 1 दिसंबर 2025 को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है.


देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) दिसंबर का महीने की पहली तारीख को देश की जनता को खुशखबरी मिली है। दरअसल,.सरकारी तेल कंपनियों ने आज 1 दिसंबर 2025 को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है.

 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, 19 किलो वाले कुकिंग गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 10 रुपये की कमी की गई है। नए दाम आज सोमवार 1 दिसंबर 2025 से लागू हो गए हैं। राजधानी दिल्ली और कोलकाता में यह कटौती करीब 10 रुपये की है. वहीं, मायानगरी मुंबई और चेन्नई में यही कटौती 11 रुपये की हुई है.

 

 

 दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1580.50 रुपये का मिलेगा. पहले यह 1590.50 रुपये का था. कोलकाता में अब इसका दाम 1684 रुपये, मुंबई में 1531 रुपये और चेन्‍नई में 1739.50 रुपये हो गया है. कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. उसके दाम स्थिर बने हुए हैं.

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे