बड़ी राहत | अब इस तारीख तक फ्री में करा सकेंगे अपना Aadhaar अपडेट, जानिए पूरा प्रोसेस

  1. Home
  2. Dehradun

बड़ी राहत | अब इस तारीख तक फ्री में करा सकेंगे अपना Aadhaar अपडेट, जानिए पूरा प्रोसेस

Aadhar Card


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत मिली है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फ्री में आधार को अपडेट करने की डेडलाइन एक बार फिर से बढ़ा दिया है।

दरअसल फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा 14 दिसंबर को समाप्त हो रही थी, लेकिन UIDAI ने आधार यूजर्स को राहत देते हुए इसे तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब इस काम को अगले साल 14 मार्च 2024 तक फ्री ऑफ कॉस्ट कर सकते हैं। 

10 साल पुराना है आधार, तो करा लें अपडेट

गौरतलब है कि सरकार ने सभी आधार कार्ड यूजर्स के कहा है कि अपने 10 साल पुराने Aadhaar Card को अपडेट करा लेना चाहिए। हालांकि, इसे अनिवार्य काम की श्रेणी में नहीं रखा गया है। यूआईडीएआई ने भी कहा है कि आप Myaadhaar पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं, इसके लिए आपको जानकारी से संबंधित डॉक्युमेंट्स अपलोड करना होगा।

इसके अलावा आप ऑफलाइन भी इस काम को करा सकते हैं। हालांकि, अगर कोई यूजर ऑनलाइन के बजाय आधार सेंटर जाकर ऑफलाइन आधार को अपडेट कराता है तो उसे 25 रुपये का शुल्क भरना होता है।

फ्री आधार अपडेट का ये है ऑनलाइन प्रोसेस- 

-वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
-होमपेज खुलने पर आपको डॉक्युमेंट अपडेट ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
-इसके बाद आपको What To Submit सेक्शन में क्लिक करना होगा।
-इसमें सारे डॉक्युमेंट्स का ब्योरा आ जाएगा, जिन्हें सब्मिट किया जा सकता है, अब क्लिक टू सब्मिट पर जाएं।
-अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक कर दें। 
-इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा।
-इसे निर्धारित स्थान पर डालकर लॉगिन करें और अपडेट की प्रक्रिया शुरू कर दें।
-नए पेज पर 'डॉक्यूमेंट अपडेट' पर क्लिक करना होगा, ऐसा करने पर यूजर्स की डिटेल दिखेगी।
-आधार यूजर्स को अपनी डिटेल वेरिफाई करना होगा, सही होने पर दिए गए हाइपरलिंक पर क्लिक करें।
-अब ड्रॉ पडाउन लिस्ट से पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को सेलेक्ट करना होगा।
-एड्रेस प्रूफ की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें और सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
-अब अपडेटेड जानकारी से संबंधित डॉक्युमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। 
-आधार अपडेट स्वीकार होने पर एक 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) जेनरेट हो जाएगा। 

क्यों है आधार अपडेट करने की जरूरत?

गौरतलब है कि Aadhaar Card भारतीयों के लिए एक महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज है, जिसके बिना कई सरकारी और प्राइवेट काम पूरा नहीं हो सकते हैं। वहीं अगर आधार कार्ड में कोई पुरानी जानकारी है और उसे अपडेट नहीं किया गया है, तो भी आपका काम अटक सकता है। इसके साथ ही आधार को नवीनतम जानकारी के साथ अपडेट नहीं करने पर धोखाधडी (Fraud) की भी आशंका बढ़ सकती है। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार (Centeral Government) ने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए कहा था।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे