उत्तराखंड - यहां 12वीं की छात्रा की नृशंस हत्या, चचेरा भाई हुआ लापता

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड - यहां 12वीं की छात्रा की नृशंस हत्या, चचेरा भाई हुआ लापता

murder


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून के विकासनगर इलाके में एक 12वीं कक्षा की छात्रा की रहस्यमय और नृशंस परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। 

 

 

घटना बुधवार की है। ढालीपुर कोतवाली निवासी 18 वर्षीय छात्रा मनीषा तोमर अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ दांत की समस्या के इलाज के लिए विकासनगर जा रही थी। दोनों बाइक से गए थे। जब मनीषा शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिवार चिंतित हो गया और उसे ढूंढना शुरू किया। रात करीब 9 बजे तक कोई सूचना न मिलने पर परिवार ने पुलिस को सूचित किया।

तलाशी के दौरान, गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके में झाड़ियों के पास मनीषा का शव बरामद हुआ। मौके पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, मनीषा पर धारदार हथियार से बेरहमी से हमला किया गया था। उसके चेहरे को पत्थरों से बुरी तरह बिगाड़ दिया गया था। पूरा इलाका खून से लथपथ पाया गया।

घटना के बाद से मनीषा के चचेरे भाई सुरेंद्र का कोई अता-पता नहीं है। उसकी बाइक भी गायब है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने पुष्टि की है कि चचेरे भाई सुरेंद्र की तलाश जारी है और सभी कोणों से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम मौके का मुआयना कर चुकी है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे हमले की सही वजह और समय का पता चल सके।मनीषा के परिवार वाले इस हैवानियत भरी घटना से सदमे में हैं। बेटी की दर्दनाक हालत ने उन्हें तोड़ कर रख दिया है।

पुलिस लापता चचेरे भाई की तलाश के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर मौके पर क्या हुआ। मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे