उत्तराखंड में आज भी जमकर बरसेंगे बादल, इन जिलों में अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बीते बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। पहाड़ी जिलों में नदियां-नाले उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग बाधित हो गए हैं। कई इलाकों में बाढ़ आ गई है
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में बीते बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। पहाड़ी जिलों में नदियां-नाले उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग बाधित हो गए हैं। कई इलाकों में बाढ़ आ गई है
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 3 सितंबर को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 5 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
बता दें प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 486 सड़कें बंद हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग के तहत 8 राष्ट्रीय राजमार्ग, 35 राज्य मार्ग, 21 मुख्य जिला मार्ग, आठ अन्य जिला मार्ग और 127 ग्रामीण मार्ग भी शामिल हैं। इन सड़कों सहित जिलेवार पौड़ी में 67, टिहरी में 34, चमोली में 59, रुद्रप्रयाग में 51, उत्तरकाशी में 63, देहरादून में 35, हरिद्वार में 9, पिथौरागढ़ में 48, चंपावत में 12, अल्मोड़ा में 63, बागेश्वर में 15, नैनीताल में 28 और ऊधमसिंह नगर जिले में दो सड़कें बंद हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे






