CM धामी ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, बच्चों के लिए की बड़ी घोषणा

  1. Home
  2. Dehradun

CM धामी ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, बच्चों के लिए की बड़ी घोषणा

Dhami

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान में बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी एवं 10 कम्प्यूटर दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वृक्षारोपण किया एवं दृष्टिबाधित बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान में बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी एवं 10 कम्प्यूटर दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वृक्षारोपण किया एवं दृष्टिबाधित बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा की संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, इनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं।

इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिवस पर गुरुवार को टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख  समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं कि प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub