CM धामी ने किया युवाओं के दल का फ्लैग ऑफ, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हरियाणा रवाना

  1. Home
  2. Dehradun

CM धामी ने किया युवाओं के दल का फ्लैग ऑफ, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हरियाणा रवाना

सीएम धामी


देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित कैंप कार्यालय से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हरियाणा भ्रमण पर जा रहे युवाओं से संवाद किया और उनके दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए उत्तराखण्ड के युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, स्थानीय विशेषताओं, विकास कार्यों और नवाचारों को करीब से समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्राएं युवाओं के अनुभव को व्यापक बनाने के साथ-साथ राज्यों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव को भी मजबूत करती हैं।
 

मुख्यमंत्री ने युवा क्रिएटर्स से अपील की कि वे हरियाणा प्रवास के दौरान वहां की संस्कृति, परंपराओं और बेहतर कार्यप्रणालियों को समझें और उन्हें अपने अनुभवों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही, वे उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, प्राकृतिक विरासत और विकास की संभावनाओं से भी अन्य राज्यों के लोगों को परिचित कराएं।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास उत्तराखण्ड की विशिष्ट पहचान और समृद्ध विरासत को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे