सीएम धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम’’ के अंतर्गत पौधारोपण किया

  1. Home
  2. Dehradun

सीएम धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम’’ के अंतर्गत पौधारोपण किया

ोोोोोोोोोोोोोोो


देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट )  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाया।



मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर  प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।



इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री  सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे