रविवार को प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे CM तीरथ, क्या उत्तराखंड में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन ?

  1. Home
  2. Dehradun

रविवार को प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे CM तीरथ, क्या उत्तराखंड में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन ?

रविवार को प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे CM तीरथ, क्या उत्तराखंड में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन ?

उत्तराखंड के सामने दो चिंता वाली बातें ये है कि प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के 51127 एक्टिव केस हैं जबकि पॉजीटिविटी दर 4.88 प्रतिशत हो गई है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को प्रदेश भर में कोरोना के 5493 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 186014 पहुंच गई है। वहीं 107 संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

उत्तराखंड के सामने दो चिंता वाली बातें ये है कि प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के 51127 एक्टिव केस हैं जबकि पॉजीटिविटी दर 4.88 प्रतिशत हो गई है।

इस बीच बड़ी ख़बर ये है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। सीएम तीरथ ने ट्वीट किया- मैं कल दोपहर 12 बजे, देवभूमि उत्तराखंड की जनता से वर्तमान परिस्थितियों के संबंध में अपने विचार साझा करूँगा।

क्या लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन ?

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के प्रदेश की जनता के नाम संबोधन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश की जनता के नाम संबोधन के दौरान उत्तराखंड में कोरोना के तेजी से बढ़ते केसों के मद्देनजर पूरे राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री जनता से कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की बात करके भविष्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का संकेत भी दे सकते हैं।


 

बहरहाल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने संबोधन में उत्तराखंड में कोरोना की तेज होती रफ्तार पर बात करेंगे ये तो तय माना जा रहा है लेकिन क्या प्रदेशभर में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान करेंगे ये तो तभी पता चलेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे