सल्ट नही यहां से चुनाव लड़ेंगे CM तीरथ, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कही ये बात

  1. Home
  2. Dehradun

सल्ट नही यहां से चुनाव लड़ेंगे CM तीरथ, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कही ये बात

सल्ट नही यहां से चुनाव लड़ेंगे CM तीरथ, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कही ये बात

उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव पर BJP उम्मीदवार को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि CM तीरथ कहां से चुनाव लड़ेंगे।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव पर BJP उम्मीदवार को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि CM तीरथ कहां से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि प्रत्याशी चयन के संबंध में पार्टी का केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड फैसला लेगा। कौशिक ने कहा कि भाजपा के दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने सल्ट क्षेत्र में बहुत बेहतर कार्य किया। वहां के निवासियों के मन में भाजपा के प्रति विश्वास है। यह विश्वास पार्टी के पक्ष में जाए, इस पर भी बैठक में विचार किया गया।

इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने साफ़ किया सल्ट उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का नाम नहीं है। उन्होंने कहा कि, इस संबंध में आगे विचार किया जायेगा। लेकिन इतना साफ़ है कि, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सल्ट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। माना जा रहा कि वह गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे