CM त्रिवेंद्र का दिल्ली दौरा, मंत्रीमंडल का होगा विस्तार ! इन विधायकों को मिलेगा मंत्रीपद

  1. Home
  2. Dehradun

CM त्रिवेंद्र का दिल्ली दौरा, मंत्रीमंडल का होगा विस्तार ! इन विधायकों को मिलेगा मंत्रीपद

CM त्रिवेंद्र का दिल्ली दौरा, मंत्रीमंडल का होगा विस्तार ! इन विधायकों को मिलेगा मंत्रीपद

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आयी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज से तीन दिन के दिल्ली दौरे पर है। दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रीयों और पार्टी के पदाधिकारों के मुलाकात करेंगे।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आयी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज से तीन दिन के दिल्ली दौरे पर है। दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रीयों और पार्टी के पदाधिकारों के मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे के साथ ही त्रिवेंद्र मंत्रीमंडल के विस्तार की चर्चा भी तेज हो गयी है। कहा जा रहा है कि इस दौरे पर राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है।

आपको बता दें कि मंत्रिमंडल की तीन सीट लंबे समय से खाली चल रही है। इस नवरात्री में कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है।

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर दो दिन पहले चर्चा हुई थी और कैबिनेट विस्तार की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के ऊपर सौंप दी गई। है।

किन विधायकों को मिलेगा मौका ? | कैबिनट  विस्तार की अटकलों के बाद से ही मंत्री पद पर नजरें गड़ाए बैठे विधायक एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर मुख्यमंत्री किन विधायकों को मंत्री पद से नवाजेंगे। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए मंत्रीपद भरे जाएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री के लिए ये फैसला लेना इतना आसान नहीं होगा, वो भी तब जब पार्टी में कई वरिष्ठ विधायकों के साथ ही कांग्रेस के गढ़ में कांग्रेसी सूरमाओं को मात देने वाली विधायक भी मौजूद हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि कैबिनेट विस्तार में आखिर किन विधायकों की लॉटरी लगती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे