CM योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई के दौरान भावुक हुए मुख्यमंत्री
हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पंचतत्व में विलीन हो गईं। अंतिम संस्कार और विदाई के क्षणों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अत्यंत भावुक नजर आए।
माता के पार्थिव शरीर को नमन और पुष्प अर्पित करते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आंखें नम हो गईं। अंतिम यात्रा और संस्कार की प्रक्रिया के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व परिचित मौजूद रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई ने परंपरागत रीति-रिवाजों के बीच मुखाग्नि दी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया और यूपे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को श्रद्धंजलि अर्पित की।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






