उत्तराखंड में आज से चल सकती है शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में आज से चल सकती है शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

fog


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखण्ड के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम कड़ाके की ठंड सताने लगी है। पहाड़ों में कुछ जगह तापमान गिरने के कारण झरने और नाले तक जम गए हैं तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए राज्य में शीतलहर की चेतावनी दी है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र यलो अलर्ट जारी किया है।

राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में शनिवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके कारण रात को होने वाली ठंड में इजाफा हो सकता है।

इस दौरान मैदानी व पर्वतीय इलाकों में रात को पाला पड़ने से ठंड बढ़ेगी । राज्य के मुक्तेश्वर पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।पहाड़ की पाला गिरने वाली ढलानों में वाहनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने सभी जिलों को शीत लहर व पाला पड़ने की स्थिति में एहतियात बरतने को कहा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे