72 निकायों में नामित कुल 545 कांग्रेस सदस्यों पर गिरी गाज

  1. Home
  2. Dehradun

72 निकायों में नामित कुल 545 कांग्रेस सदस्यों पर गिरी गाज

कांग्रेस के कार्यकाल में स्थानीय निकायों में नामित किए गए सदस्यों और आवास विकास प्राधिकरणों में नामित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों पर गाज गिरी है। शनिवार को राज्य के 72 निकायों में नामित कुल 545 सदस्यों और आवास विकास प्राधिकरणों में नामित 16 अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व सदस्यों को पदमुक्त कर दिया गया। बीते रोज शहरी


कांग्रेस के कार्यकाल में स्थानीय निकायों में नामित किए गए सदस्यों और आवास विकास प्राधिकरणों में नामित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों पर गाज गिरी है।

शनिवार को राज्य के 72 निकायों में नामित कुल 545 सदस्यों और आवास विकास प्राधिकरणों में नामित 16 अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व सदस्यों को पदमुक्त कर दिया गया। बीते रोज शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने स्थानीय निकायों और आवास विकास प्राधिकरणों में नामित सदस्यों को पदमुक्त करने के निर्देश दिए थे।

72 निकायों में नामित कुल 545 कांग्रेस सदस्यों पर गिरी गाज

शनिवार को प्रभारी सचिव शहरी विकास अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस मामले में जानकारी दी कि 2013 से लेकर अब तक राज्य के 72 स्थानीय नगर निकायों (नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों) में नामित कुल 545 सदस्यों को पदमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही आवास विकास प्राधिकरणों में कांग्रेस कार्यकाल में नामित किए गए 16 अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को भी पदमुक्त किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में तमाम लोगों को सेट करने के लिए बार-बार नियम बदले गए और एक-एक निकाय में चार-चार बार सदस्य नामित किए गए। इन सभी सदस्यों को पदमुक्त कर दिया गया है

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे