देहरादून में कांग्रेस ने जीती जिला पंचायत अध्यक्ष सीट, रुद्रप्रयाग और पौड़ी में भाजपा की जीत

  1. Home
  2. Dehradun

देहरादून में कांग्रेस ने जीती जिला पंचायत अध्यक्ष सीट, रुद्रप्रयाग और पौड़ी में भाजपा की जीत

vote


देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड पंचायत चुनाव अब खत्म हो चुका है। चुनाव के अंतिम चरण में आज जिला पंचायतों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख पदों के लिए चुनाव हुए। देहरादून जिले में कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष की अहम सीट जीत ली है।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर कौर ने भाजपा की मधु चौहान को हराया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस को जीत मिली और प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह उपाध्यक्ष बने।

 

उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव में कांग्रेस ने देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष की अहम सीट जीत ली है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुखविंदर कौर अध्यक्ष निर्वाचित हुईं,वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस को जीत मिली और प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह उपाध्यक्ष बने।

 

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले को छोड़कर शेष 12 जिलों में पंचायत चुनाव हुए हैं।  मतदान सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला, जिसके बाद मतगणना कर नतीजे घोषित किए गए। बीजेपी पहले ही पांच जिलों — उत्तरकाशी, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर और टिहरी गढ़वाल — में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध जीत चुकी थी। इसी तरह 17 ब्लॉक प्रमुख भी बीजेपी के निर्विरोध बने। कुल 84 ब्लॉक प्रमुख पदों में शेष पर आज मतदान हुआ। चमोली में भाजपा समर्थित दौलत सिंह बिष्ट 19 मत पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए, जबकि उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह विजयी रहे।

 

रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक से कांग्रेस समर्थित विनीता चमोली 22 वोट पाकर ब्लॉक प्रमुख बनीं। जोशीमठ ब्लॉक प्रमुख पद कांग्रेस प्रत्याशी अनूप नेगी ने 18 मतों से जीता। चमोली के कर्णप्रयाग ब्लॉक में भाजपा की दीपिका मैखुरी, थराली में कांग्रेस के प्रवीण पुरोहित, नारायणबगड़ में निर्दलीय गणेश चंदोला और देवाल में भाजपा के तेजपाल सिंह रावत विजयी हुए।

 

 

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारी विवाद और हंगामे के बीच मामला हाईकोर्ट पहुंचा। कांग्रेस और भाजपा ने एक-दूसरे पर समर्थक पंचायत सदस्यों को गायब करने और मारपीट के आरोप लगाए। हाईकोर्ट ने अधिकारियों को शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने और सभी सदस्यों को सुरक्षित मतदान स्थल तक पहुंचाने के निर्देश दिए।


 जिले जहां चुनाव हुए- 12 (हरिद्वार को छोड़कर)
बीजेपी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष: 5 जिले (उत्तरकाशी, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल)
कुल ब्लॉक प्रमुख पद: 84
बीजेपी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख: 17
देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष: सुखविंदर कौर (कांग्रेस)
देहरादून जिला पंचायत उपाध्यक्ष: अभिषेक सिंह (कांग्रेस) * चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष: दौलत सिंह बिष्ट (भाजपा)
रुद्रप्रयाग जखोली ब्लॉक प्रमुख: विनीता चमोली (कांग्रेस)
जोशीमठ ब्लॉक प्रमुख: अनूप नेगी (कांग्रेस)

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे