देहरादून को ट्रैफिक की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
यातायात की समस्या से जूझ रहे राजधानी वासियों को जल्द इससे निजात मिल सकती है। देहरादून की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए आयुक्त गढ़वाल मंडल की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति बनाई जाएगी। समिती में नगर निगम, एमडीडीए, जल संस्थान, बिजली विभाग, दूरसंचार, यातायात पुलिस, वन विभाग के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। गुरुवार
यातायात की समस्या से जूझ रहे राजधानी वासियों को जल्द इससे निजात मिल सकती है। देहरादून की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए आयुक्त गढ़वाल मंडल की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति बनाई जाएगी। समिती में नगर निगम, एमडीडीए, जल संस्थान, बिजली विभाग, दूरसंचार, यातायात पुलिस, वन विभाग के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। गुरुवार को मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून की यातायात व्यवस्था में सुधार दिखना चाहिए। इसके लिए कार्यशाला में जो सुझाव आये हैं, उसके अनुरूप एक कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके लिए तात्कालिक, मध्यकालिक और दीर्घ कालिक कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए। मुख्यसचिन ने अधिकारियों से कहा कि ट्रैफिक इंजीनियरिंग के लिहाज से जरूरी कदम उठाये जाएं और नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग की जाए। मुख्य सचिव शत्रुधन सिंह खुद भी प्रगति की मॉनिटरिंग करेंगे। को-आर्डिनेशन कमेटी यातायात सुधार की प्राथमिकता तय कर कार्य करेगी।
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए हुई बैठक में इससे हैदराबाद के पूर्व कमिश्नर रह चुके सेवानिवृत्त आईएएश केशव वर्मा, महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी डॉ पश्रीचा ने अपने राज्यों में यातायात सुधार के लिए किए गए सफल प्रयोगों को साझा किया। बैठक में शासन के प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव, विभागों के अध्यक्ष, पुलिस महकमें के एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे