उत्तराखंड - घर में घुसकर युवक की चाकू से हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
राजधानी देहरादून में बुधवार शाम एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है।
20 वर्षीय बीकाम के छात्र ने 48 वर्षीय फाइनेंस कारोबारी दीपक गुप्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून में बुधवार शाम एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। 20 वर्षीय बीकाम के छात्र ने 48 वर्षीय फाइनेंस कारोबारी दीपक गुप्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
पटेलनगर थाना क्षेत्र में थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर एक घर में घुसकर 48 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में माजरा निवासी 20 वर्षीय रोहन प्रजापति को हिरासत में लिया है।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
कमरे से चीख सुन दौड़े परिजन
मृतक की पहचान दीपक गुप्ता (48) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब पांच बजे घर के एक कमरे से चीखने की आवाज सुनकर परिजन अंदर पहुंचे। वहां दीपक गुप्ता खून से लथपथ पड़े थे, जबकि एक युवक हाथ में चाकू लिए खड़ा था। परिजनों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पटेलनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बीकाॅम द्वितीय वर्ष का छात्र है -पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो एक निजी शिक्षण संस्थान में बीकाॅम द्वितीय वर्ष का छात्र है. दीपक गुप्ता से उसकी पहचान इंटरनेट के जरिए हुई थी. दीपक के कहने पर ही आज वो उनके घर पर आया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया. जिस पर आरोपी ने कमरे में पड़ा चाकू उठाया लिया.
जब तक दीपक गुप्ता कुछ समझ पाता, तब तक हमला कर उसकी हत्या कर दी. मृतक के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि उसका अपनी पत्नी से लगभग 7-8 साल पहले तलाक हुआ था. वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला था, जो साल 2004 से अपने भाई/बहनों के साथ देहरादून में निवास कर रहा था.
एक आरोपी की पुष्टि, अन्य की भूमिका की जांच
घटना के बाद स्थानीय स्तर पर यह चर्चा रही कि वारदात के समय तीन युवक घर में घुसे थे, जिनमें से दो फरार हो गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में केवल एक युवक के घर में प्रवेश करने की पुष्टि हुई है। अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे







