देहरादून: पहली मानसूनी बारिश में धंसा नंदा की चौकी का नया पुल, 16 करोड़ की लागत पर उठे सवाल

  1. Home
  2. Dehradun

देहरादून: पहली मानसूनी बारिश में धंसा नंदा की चौकी का नया पुल, 16 करोड़ की लागत पर उठे सवाल

jjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjj


 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के नंदा की चौकी के पास हाल ही में 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नया पुल पहली ही मानसूनी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया।

 

 

पुल के एप्रोच मार्ग की मिट्टी धंसने से सड़क के बीच गहरा गड्ढा बन गया, जिसके कारण पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।

 

यह पुल कुछ ही दिन पहले आम जनता के लिए खोला गया था। ऐसे में पहली ही बारिश में इसके क्षतिग्रस्त होने से निर्माण गुणवत्ता और कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र पुल पर यातायात रोक दिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले 11 जुलाई की रात टौंस नदी में तेज बहाव के कारण ह्यूम पाइप से बनाया गया अस्थायी पुल बह गया था। इसके बाद 12 जुलाई से पुनर्निर्मित मुख्य पुल पर यातायात शुरू किया गया था। अब नए पुल के धंसने से क्षेत्र के लोगों को फिर से आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद पुल के निर्माण की गुणवत्ता और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर सवाल तेज हो गए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे