देहरादून: पूर्व मुख्य सचिव का बेटा गिरफ्तार; अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने का आरोप
देहरादून (Uttarakhand Post) देहरादून पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर खुद को एक बड़ा सरकारी अधिकारी बताकर लोगों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद की ऊंची पहुंच और फर्जी पहचान का धौंस दिखाकर लोगों को झांसे में लेता था। शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए देहरादून पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और धोखाधड़ी की रकम की बरामदगी को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे







