आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ देवभूमी का लाल, 6 महीने बाद होने वाले थे रिटायर

  1. Home
  2. Dehradun

आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ देवभूमी का लाल, 6 महीने बाद होने वाले थे रिटायर

ram

उत्तराखंड के लिए बुरी ख़बर है। सैन्य भूमि का एक और लाल मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। जानकारी मिल रही है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पौड़ी जिले के ग्राम सालना के वीर सपूत सूबेदार राम सिंह शहीद हो गए हैं।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के लिए बुरी ख़बर है। सैन्य भूमि का एक और लाल मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। जानकारी मिल रही है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पौड़ी जिले के ग्राम सालना के वीर सपूत सूबेदार राम सिंह शहीद हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात से राजौरी के थानामण्डी क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन चल रहा था। सुबह तक चले ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया गया था एक तीसरे आतंकी के संदेह में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। उसी दौरान घात लगाकर आतंकी ने बर्स्ट मार दिया जिसकी चपेट में सूबेदार राम सिंह आ गए और बुरी तरह जख्मी हो गए। चिकित्सकों की टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण नहीं बचा सके।

शहीद सूबेदार राम सिंह मूल रूप से पौड़ी जिले के सलाना गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार लंबे समय से मेरठ में रहता है। वे सूबेदार राम सिंह 16 वीं गढ़वाल राइफल में शामिल हुए थे। पौने 2 साल से वह राष्ट्रीय राइफल के साथ कार्यरत थे। बताया जा रहा है  कि सूबेदार राम सिंह फरवरी 2022 में रिटायर होने वाले थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे