धामी कैबिनेट की बैठक खत्म ,इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में 7 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में 7 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक के शुरू होते ही सबसे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को दो मिनट का मौन रख कैबिनेट ने श्रद्धांजलि दी।
कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण प्रस्ताव-
- पर्यावरण संरक्षण के लेखा-जोखा को विधानसभा पटल पर रखने की मिली मंजूरी
- अभियोजन विभाग के ढांचे के पुनर्गठन पर भी मुहर लगी, जिसके तहत 46 नए पद सृजित किए जाएंगे।
- ऊर्जा विभाग के वार्षिक वित्तीय प्रतिवेदन 2022- 23 को विधानसभा के सदन पटल पर रखने को मिली मंजूरी
- देहरादून शहर में प्रस्तावित मेट्रो नियो परियोजना के प्रस्ताव पर आवासन एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दिए गए सुझाव को मंत्रिमण्डल को अवगत कराने और मार्गदर्शन प्राप्त किए जाने संबंधित प्रस्ताव प्रस्तावित किया गया है
- राज्य के दुकानों और संस्थानों में महिला कर्मचारी अब रात 9 से सुबह 6 बजे की शिफ्ट यानि रात के समय भी काम कर सकेंगी। इसके लिए सुरक्षा प्रावधान किए जाएंगे।
- उत्तराखण्ड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) (संशोधन) अध्यादेश, 2025 के जरिए उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) अधिनियम, 2017 की धारा 1 (2), 8, 9 एवं धारा 19 में संशोधन को मिली मंजूरी
- मानव वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण निधि नियमावली- 2025 में संशोधन को मिली मंजूरी
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






