धामी सरकार ने बांटे नए दायित्व, भाजपा नेताओं को निगमों और समितियों में मिली अहम जिम्मेदारी
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भाजपा से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को विभिन्न सरकारी संस्थाओं और समितियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
शासन की ओर से जारी आदेशों के तहत कई नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार देहरादून निवासी और डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पारस गोयल, भाजपा नेता विशाल गुप्ता और ऋतु मिश्रा को गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) में गैर-सरकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं चारधाम यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) में वरिष्ठ भाजपा नेता माधव सेमवाल को सलाहकार नियुक्त किया गया है। चमोली जिले के जोशीमठ निवासी माधव सेमवाल लंबे समय से संगठन और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति को चारधाम यात्रा प्रबंधन और धार्मिक पर्यटन के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।
इसके अलावा चंपावत निवासी मनोज कालाकोटी को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। शासन के इस फैसले के बाद राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






