धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  1. Home
  2. Dehradun

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Dhami


 

 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है।

 

 

अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिल सकती है छूट

धामी कैबिनेट की बैठक में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में राहत देने से जुड़ा प्रस्ताव खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रस्ताव के तहत अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में भर्ती के दौरान लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा में छूट देने पर फैसला हो सकता है। यदि इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलती है, तो प्रदेश के अग्निवीरों को सरकारी रोजगार के अवसरों में महत्वपूर्ण राहत मिल सकती है।

 

 

स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी विकास से जुड़े प्रस्ताव भी एजेंडे में

कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी विकास विभाग से संबंधित कई प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। इसके अलावा पर्यटन और ऊर्जा विभाग से जुड़े मामलों पर भी मंत्रिमंडल विचार कर सकता है।

बैठक में कर्मचारियों से संबंधित प्रस्तावों के साथ-साथ विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और विभागीय व्यवस्थाओं से जुड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं।

विधानसभा सत्र की तैयारियों पर भी हो सकती है चर्चा

आगामी विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियों के लिहाज से भी आज की कैबिनेट बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सत्र से जुड़े प्रस्तावों और विभागीय तैयारियों पर मंत्रिमंडल में चर्चा संभव है।

इसके साथ ही कार्मिक विभाग के प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जा सकते हैं। विभिन्न नियमावलियों में संशोधन से जुड़े प्रस्तावों पर भी सरकार फैसला ले सकती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे