निकाय चुनाव | आज शाम 5 बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार, प्रत्याशी झोंकेंगे पूरी ताकत

  1. Home
  2. Dehradun

निकाय चुनाव | आज शाम 5 बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार, प्रत्याशी झोंकेंगे पूरी ताकत

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार शाम पांच बजे नगर निगम चुनाव का प्रचार थम जाएगा। वाहनों के काफिले के साथ ही लाउडस्पीकर के जरिये प्रचार और नुक्कड़ सभाएं नहीं हो सकेगी। 18 नवंबर को मतदान होना है, नियमानुसार मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले प्रचार रोक दिया जाता है। इसके बाद कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार शाम पांच बजे नगर निगम चुनाव का प्रचार थम जाएगा। वाहनों के काफिले के साथ ही लाउडस्पीकर के जरिये प्रचार और नुक्कड़ सभाएं नहीं हो सकेगी।

18 नवंबर को मतदान होना है, नियमानुसार मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले प्रचार रोक दिया जाता है। इसके बाद कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार और सार्वजनिक सभा शुक्रवार शाम पांच बजे के बाद नहीं कर सकेगा।

बृहस्पतिवार को भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, उक्रांद समेत सभी दलों ने जमकर प्रचार किया। भाजपा के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा प्रचार कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस के लिए प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रचार में जुटे रहे।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे