तीर्थयात्रियों में उत्साह; एक हफ्ते में 5.18 लाख से ज्यादा पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे अधिक

  1. Home
  2. Dehradun

तीर्थयात्रियों में उत्साह; एक हफ्ते में 5.18 लाख से ज्यादा पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे अधिक

char dham yatra

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। देश दुनिया से यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने छह मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 1.73 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है। 


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ धाम के लिए 1,73,157 तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। जबकि बदरीनाथ धाम में 1,52,478, गंगोत्री के लिए 97,622,यमुनोत्री के लिए 95,606 पंजीकरण किए गए।
 

यह आंकड़ा ऑनलाइन पंजीकरण का है। 17 अप्रैल से हरिद्वार, ऋषिकेश, नया गांव, हरबर्टपुर में 50 केंद्रों पर ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा। पिछले साल लगभग 70 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन चारधामों में दर्शन करने वालों की संख्या लगभग 49 लाख थीं। पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ धाम के लिए 1,73,157 तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। जबकि बदरीनाथ धाम में 1,52,478, गंगोत्री के लिए 97,622,यमुनोत्री के लिए 95,606 पंजीकरण किए गए।
 

यह आंकड़ा ऑनलाइन पंजीकरण का है। 17 अप्रैल से हरिद्वार, ऋषिकेश, नया गांव, हरबर्टपुर में 50 केंद्रों पर ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा। पिछले साल लगभग 70 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन चारधामों में दर्शन करने वालों की संख्या लगभग 49 लाख थीं।
 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे