उत्तराखंड - भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) देहरादून से सननसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात को भाजपा नेता रोहित नेगी को बीच सड़क पर ही गोली मारने से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है रोहित नेगी सहसपुर भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व मंडल अध्यक्ष था जानकारी के अनुसार, रोहित नेगी अपने दोस्तों के साथ बोलेरो गाड़ी में सवार था, तभी दो लोग मोटरसाइकिल से आए और वाहन पर फायरिंग कर दी। गोली रोहित की गर्दन पर लगी ।
घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के पीछे अजहर त्यागी नाम के शख्स का नाम सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे