उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, यहां खाई में गिरी कार, पूर्व सैनिक की मौत

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, यहां खाई में गिरी कार, पूर्व सैनिक की मौत

accident


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  चमोली जिले के नंदकेशरी-चिड़िगा मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 

 

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाला गया।

पूर्व सैनिक की गई जान

जानकारी के अनुसार कोठी गांव निवासी 43 वर्षीय पूर्व सैनिक दर्शन सिंह शुक्रवार रात अपनी कार से Chidiga से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान Nandakhesari से करीब एक किलोमीटर दूर उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही चिड़िगा, चेपडों और कोठी गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन कार गहरी खाई में फंसी होने के कारण शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से शव को स्ट्रेचर में बांधकर रस्सियों के सहारे ऊपर खींचा गया। करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद रात करीब 12 बजे शव को सड़क तक लाया जा सका।

इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से शव को Tharali के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। परिजनों ने थराली अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया है।

परिवार में मचा कोहराम

मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे