उत्तराखंड में बड़ा हादसा- खाई में गिरी बाइक, पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बाइक पर पिता और पुत्र देहरादून से पेंट पुताई के काम के लिए मसूरी जा रहे थे। इस दौरान कोल्हुखेत के पास उनकी बाइक 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने घायल बच्चे को खाई के बीचोंबीच से सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान अस्वाक अहमद (40) निवासी रायपुर अधोवाला के रूप में हुई है। घायल बेटे फैजान अहमद (14) का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे






