उत्तराखंड- यहां दुकानों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड- यहां दुकानों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

बबबबबबबबबबबबबबब

राजघानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शुक्रवार सुबह राजपुर रोड पर स्थित दिलाराम बाजार के निकट बनी मार्केट में कुछ दुकानों में भीषण आग लग गई है। अचानक इतनी भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजघानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शुक्रवार सुबह राजपुर रोड पर स्थित दिलाराम बाजार के निकट बनी मार्केट में कुछ दुकानों में भीषण आग लग गई है। अचानक इतनी भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया है।

 

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है। आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल के आस-पास कई रेस्टोरेंट बने हुए हैं।

 

दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे