उत्तराखंड में यहां आसमान से बरस रही आग तो 7 जिलों में आज राहत बरसाएंगे बदरा

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में यहां आसमान से बरस रही आग तो 7 जिलों में आज राहत बरसाएंगे बदरा

rain

देहरादून में तो गर्मी ने बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर भारत में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देश की राजधानी दिल्ली में जहां तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है तो देवभूमि उत्तराखंड में भी सूर्य देवता आसमान से आग बरसा रहे हैं।

देहरादून में तो गर्मी ने बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ हीट वेव परेशान करेगी, मतलब फिलहाल तन झुलसाती गर्मी से आपको राहत नहीं मिलने वाली है।

आपको बता दें कि बीते 10 सालों में देहरादून का तापमान 41 डिग्री कभी नहीं पहुंचा। दून का तापमान इससे पहले साल 2012 में 30 मई को 43.1 दर्ज किया गया था। यह मई महीने में अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है।

पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार

हालांकि पर्वतीय इलाकों में गर्मी से थोड़ा राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे