उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आग, चार दिन अभी गर्मी से नहीं मिलेगी कोई राहत

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आग, चार दिन अभी गर्मी से नहीं मिलेगी कोई राहत

Heat Wave


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रही है।

 

आलम यह है कि 121 साल बाद दून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके चलते दिन के साथ रात में भी गर्म हवाओं ने लोगों की नींद और चैन उड़ा दिया है। हर किसी को मानसून वाली राहत की बारिश का इंतजार है लेकिन फिलहाल लोगों को गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

 

 मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अभी कुछ दिन प्री-मानसून की बारिश की संभावना कम है। इसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। हालांकि, कुछ एक जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तापमान परइसका खास असर नहीं पड़ेगा।शुक्रवार को भी देहरादून का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के साथ-साथ रात को भी गर्म हवाएं झुलसा रही है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से गर्म हवाओं का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे