उत्तराखंड में अब कोहरे से बढ़ेगी ठंड, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में अब कोहरे से बढ़ेगी ठंड, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

fog


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश और बर्फबारी से जहां लोगों को राहत मिली थी, वहीं अब एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश और बर्फबारी से राहत मिलेगी, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर और मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा

मौसम विभाग ने शुक्रवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह और देर रात के समय दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।

हालांकि दिन में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकल सकती है, जिससे मौसम थोड़ा सुहावना महसूस होगा, लेकिन सुबह-शाम ठंड का असर तेज रहेगा।

इन जिलों में भी रहेगा कोहरे का असर

इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ हिस्सों में भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। गुरुवार को भी कोहरे के चलते सूखी ठंड ने लोगों को काफी परेशान किया।

पहाड़ों में बढ़ी ठंड

पर्वतीय इलाकों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर चलने से ठंड और बढ़ गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

सावधानी की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय यात्रा करते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासतौर पर वाहन चालकों को कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे