उत्तराखंड- होटल में विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड- होटल में विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

sucides


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र के होटल राज रिजॉर्ट के कमरे में एसी के तार से विदेशी महिला का शव लटका मिला है । बताया जा रहा है कि विदेशी पर्यटकों का एक ग्रुप मेडिटेशन के लिए ऋषिकेश आया हुआ था। मृतक भी इसी ग्रुप में शामिल थी। महिला तीन जनवरी को अपने ग्रुप से अलग हो गई थी।

 

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एन्यूरा एब्येशेवा निवासी किर्गिस्तान गणराज्य ने सत्य साधना संस्थान तपोवन की महिला नव्या के माध्यम मुनिकीरेती थाने में जानकारी दी कि 12 दिसंबर को दिल्ली से 10 विदेशियों का दल तपोवन पहुंचा। यहां सभी लोग संस्थान में मेडिटेशन के लिए रुके थे। दो जनवरी को मेडिटेशन कोर्स समाप्त होने के बाद सभी होटल आयुष्मन रिट्रीट में रुके। तीन जनवरी को उनकी साथी एसुल्लयू करमानालिवा (32) ने होटल हॉलिडे होम में चेकइन किया था। जिसके बाद वो बाहर घूमने चली गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। जब साथियों ने उसे कॉल किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। तब से उसके साथी उसकी तलाश कर रहे हैं। 

एसुल्लयू करमानालिवा के लापता होने की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने उसे खोजना शुरू किया। इसी बीच राज रिजॉर्ट प्रबंधन ने पुलिस को उनके होटल के कमरे में एक विदेशी महिला की लाश मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की तो शव की पहचान लापता एसुल्लयू करमानालिवा के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि होटल राज रिजॉर्ट में विदेशी महिला एसुल्लयू करमानालिवा की कोई एंट्री नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि महिला घूमते-घूमते होटल पहुंची थी। होटल कर्मियों का कहना है कि होटल के कमरे बंद नहीं रहते शायद ऐसे में महिला होटल के कमरे में चली गई होगी। लेकिन फिर महिला यहां कैसे आई और कब आई इस बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं है।पुलिस ने दूतावास के माध्यम से महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। पुलिस मामले की जांच प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान कर कर रही है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे