उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन, लंबे समय से थे बीमार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन, लंबे समय से थे बीमार

di


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज मंगलवार को निधन हो गया है।

 

 वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ दिनों से देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे । आज ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी, जिसके बाद हरिद्वार स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।. उनके निधन की खबर से उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) और पूरे प्रदेश में गहरा शोक छा गया है सीएम धामी ने भी दिवाकर भट्ट के निधन दुख जताया है।  

 

दिवाकर भट्ट को अक्सर 'फील्ड मार्शल' के नाम से जाना जाता था। दिवाकर भट्ट उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। जो राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता के रूप में शामिल रहे।  दिवाकर भट्ट के राजनीतिक सफर की शुरुआत यूकेडी से हुई।

भट्ट ने लंबे समय तक इसी दल के सदस्य रहकर राज्य स्थापना आंदोलन का नेतृत्व किया। बाद में भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में भी सक्रिय भूमिका निभाई और फिर दोबारा यूकेडी में लौटे।

वे साल 1980-90 के दशक में राज्य आंदोलन के प्रमुख चेहरा बने. उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों की उपेक्षा, पर्यावरण संरक्षण के अलावा अलग राज्य की मांग को मजबूती दी.


 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे