रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, अब 2 दिन रोडवेज बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं
रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तराखंड की महिलाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राज्य की महिलाएं 28 और 29 अगस्त 2026को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में प्रदेश के भीतर बिना किराया दिए मुफ्त यात्राकर सकेंगी।
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तराखंड की महिलाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राज्य की महिलाएं 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में प्रदेश के भीतर बिना किराया दिए मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
इस संबंध में उत्तराखंड शासन की ओर से आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शासनादेश के मुताबिक रक्षाबंधन के अवसर पर दो दिनों तक महिलाओं को निगम की बसों में यात्रा के लिए 100 प्रतिशत किराया छूट मिलेगी।
28 और 29 अगस्त को निशुल्क बस यात्रा
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिजनों से मिलने के लिए अलग-अलग शहरों और जिलों की यात्रा करती हैं। ऐसे में सरकार के इस फैसले से महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में सफर के दौरान आर्थिक राहत मिलेगी। यह निशुल्क यात्रा सुविधा उत्तराखंड की सीमा के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में लागू रहेगी।
सरकार उठाएगी निशुल्क यात्रा का खर्च
शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने से उत्तराखंड परिवहन निगम पर जो अतिरिक्त व्ययभार आएगा, उसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी। अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी की ओर से जारी आदेश में परिवहन निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुगम सफर पर जोर
सरकार का कहना है कि रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं के आवागमन को आसान बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। निशुल्क बस सेवा से महिलाओं को सुरक्षित, सुगम और किफायती सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होगा।
रक्षाबंधन के मौके पर लिया गया यह फैसला महिलाओं को आर्थिक राहत देने के साथ-साथ महिला सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे







