उत्तराखंड | जब ‘जागर’ में नाचने लगे वन मंत्री हरक सिंह रावत ! वायरल हुआ वीडियो, आप भी देखिए
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से सुर्खिया बटोर रहा है। इस वीडियो में उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत एक जागर में नाचते हुए दिख रहे है। यह वीडियो एक घर के बाहर का है। जिसमें कुछ लोगों पर देवता प्रकट हुए है। ढोल-दमऊ के साथ जागर
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से सुर्खिया बटोर रहा है। इस वीडियो में उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत एक जागर में नाचते हुए दिख रहे है।
यह वीडियो एक घर के बाहर का है। जिसमें कुछ लोगों पर देवता प्रकट हुए है। ढोल-दमऊ के साथ जागर का आहवान किया जा रहा है। लेकिन तभी वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के ऊपर भी देवता अवतरित हो जाता है और वह नाचने लगते है।
वीडियो के बारे में जानकारी मिली है कि यह वीडियो हरक सिंह रावत के गांव गहड़ (श्रीनगर) का है, जहां वह विगत दिवस इगास का त्योहार मनाने गये थे। इस दौरान वहां गांव में एक जगह जागर का आहवान हो रहा था। अचानक उनके ऊपर भी देवता अवतरित हो गये।
सोशल मीडिया में लोग इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। कुछ लोग कह रहे है कि इस वीडियो में मंत्री हरक सिंह रावत नहीं है, बल्कि उनकी तरह दिखने वाला कोई दूसरा व्यक्ति है।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे