खुशखबरी | देहरादून से दिल्ली के लिए दौड़ेंगी रोडवेज बस,पढ़िए पूरी खबर

  1. Home
  2. Dehradun

खुशखबरी | देहरादून से दिल्ली के लिए दौड़ेंगी रोडवेज बस,पढ़िए पूरी खबर

roadways

देहरादून से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है। अब दिल्ली के लिए पूर्व की तरह सुबह 5 बजे से रोडवेज बस मिलेगी।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) बस से देहरादून से दिल्ली तक का सफर करने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है। अब दिल्ली के लिए पूर्व की तरह सुबह 5 बजे से रोडवेज बस मिलेगी। रोडवेज प्रबंधन की ओर से दिल्ली के लिए दून, ऋषिकेश और हरिद्वार से रोज 50 बसें संचालित करने का आदेश दिया गया है।

अब पहले की तरह ही देहरादून आइएसबीटी से सुबह 5 बजे से 8 बजे तक प्रत्येक 15 मिनट में बस दिल्ली जाएगी। सभी बसें वाया करनाल होकर संचालित होंगी। इसके बाद यात्रियों की उपलब्धता पर बसें दिल्ली भेजी जाती रहेंगी। फिलहाल रात में केवल चार बसें दिल्ली मार्ग पर जाएंगी, जिनमें दो दिल्ली जबकि शेष फरीदाबाद और गुरूग्राम जाएंगी।

बता दें कोरोना कहर के चलते यूपी सरकार ने सभी राज्यों से बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी जिसके बाद उत्तराखंड ने 2 जुलाई से वाया यमुनानगर, करनाल होकर दिल्ली के लिए बस चलानी शुरू कर दी थी। जिससे दूरी भी बढ़ गई थी और किराया भी बढ़ गया था।

मंगलवार को हरिद्वार व ऋषिकेश से भी इसी मार्ग से दिल्ली के लिए बस का संचालन शुरू किया गया था। मंगलवार को दून से दिल्ली के लिए 40 बसें रवाना हुईं। जिनमें 36 बसें शाम तक जबकि चार बसों को रात को भेजा गया।

अब बुधवार से देहरादून से दिल्ली सुबह 5 बजे हर पंद्रह मिनट में दिल्ली के लिए बस जाएगी। सुबह साढ़े नौ बजे एक बस फरीदाबाद व सुबह दस बजे एक बस गुरूग्राम भी रवाना की जाएगी।

 सुबह 10 बजे के बाद दिल्ली के लिए दोपहर 2 बजे और ढाई बजे बसों का शेड्यूल लगाया गया है। यदि इस बीच यात्रियों की संख्या पर्याप्त होती है तो बसों को दिल्ली भेजा जाता रहेगा। रात को नौ व सवा नौ बजे दो बसें दिल्ली और दस बजे एक-एक बस फरीदाबाद व गुरूग्राम भेजी जाएंगी। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि दिल्ली-पौड़ी व दिल्ली-श्रीनगर बस सेवा भी जल्द शुरू की जाएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे