उत्तराखंड- ITBP में हेड कॉन्सटेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली , मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड- ITBP में हेड कॉन्सटेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली , मचा हड़कंप

gun


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून से बड़ी खबर सामने आ ही है। यहां सीमा द्वार स्थित ITBP कैंप में एक हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की, हालांकि वो इस में सफल नहीं हो सका। हेड कांस्टेबल को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार ITBP की जीडी 23वीं बटालियन में तैनात हेड कॉन्सटेबल सिद्धिराम मंगलवार रात जिम गॉड ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसने अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली।

 

हेड कॉन्सटेबल के खुद को गोली मारे जाने के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल किया गया। अस्पताल में हेड कॉन्सटेबल ही हालत गंभीर बनी हुई है।

फिलहाल आत्महत्या की कोशिशों के पीछे क्या वजह रही ये पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि ये कदम किसी तनाव में उठाया है। सिद्धीराम के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे