उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,रहें सतर्क
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है। भारी बारिश के कारण पहाड़ के कई जिलों में आपदा जैसे हालत बने हुए हैं. टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में अतिवृष्टि के कारण काफी नुकसान हुआ है.
मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन बारिश से कोई राहत मिलने से आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 30 अगस्त को देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वही चमोली, पौड़ी,रुद्रप्रयाग, टिहरी और पिथौरागढ़ जिले के लिए भारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र दौर होने के आसार हैं । मौसम विभाग की मानें तो दो सितंबर तक भारी वर्षा से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






