उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

Rain Breaking


 

  देहरादून( उत्तराखंड पोस्ट )  उत्तराखंड में मानसून ने पूरा जोर पकड़ लिया है। अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों में बारिश आफत बनकर बरस रही है।

 

 मौसम विभाग ने आज फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 25 जून को देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 29 जून तक प्रदेशभर में मौसम खराब रह सकता है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे