उत्तराखंड के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। कहीं-कहीं तीव्र वर्षा के दौर भी हो रहे हैं। लेकिन प्रदेश में आज से फिर मौसम के तेवर तल्ख होने की आशंका है।
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। कहीं-कहीं तीव्र वर्षा के दौर भी हो रहे हैं। लेकिन प्रदेश में आज से फिर मौसम के तेवर तल्ख होने की आशंका है।
मौसम विभाग ने आज 28 अगस्त को भारी बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
वहीं देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश की तीव्र दौर होने की संभावना है। शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे






