उत्तराखंड में कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ भूस्खलन और आकाशीय बिजली का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार, 7 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
7 अगस्त को कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी देहरादून देहरादून सहित उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें प्रभावित होने, भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
11 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 11 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस दौरान कई इलाकों में बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमकने की घटनाएं भी हो सकती हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे







