उत्तराखंड मौसम - इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड मौसम - इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

Rain Breaking


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मानसून का कहर लगातार जारी है।

 

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज (2 अगस्त) राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों और चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार 02 अगस्त को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है. इसके अलावा प्रदेश के अन्य सभी पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली कड़कने और बारिश के तीव्र दौर (स्पेल) आने की चेतावनी दी गई है. वहीं मैदानी क्षेत्र हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी आंधी-तूफान और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं.

3 अगस्त से और बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। कई पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिससे भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा बढ़ सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे