उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, इन 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार (3 अगस्त) को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 अगस्त तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
- देहरादून
- रुद्रप्रयाग
- चमोली
- नैनीताल
- चंपावत
- पिथौरागढ़
- बागेश्वर
लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह
- पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें।
- भूस्खलन संभावित इलाकों में विशेष सावधानी बरतें।
- नदी-नालों के किनारे जाने से बचें।
- मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।
अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 8 अगस्त तक उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे







