उत्तराखंड में फिर बिग[ड़ेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में पिछले कुछ घंटों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार को तेज आंधी और बारिश ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया।
मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 4 मई को भी चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चम्पावत और उधम सिंह नगर जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।
5 मई के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी इसी तरह के खराब मौसम की चेतावनी दी गई है। खराब मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है, जिसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले स्थानों से दूर रहने और मौसम से जुड़ी ताज़ा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






