उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश ओलावृष्टि का अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश ओलावृष्टि का अलर्ट

weather alert


देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)उत्तराखंड में अप्रैल महीने के दौरान भी मौसम लगातार करवट बदल रहा है। प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

 

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 8 अप्रैल को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

10 अप्रैल तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 9 अप्रैल को भी उत्तराखंड के अधिकांश पहाड़ी जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि 10 अप्रैल को बारिश का दायरा कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है, लेकिन कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

प्रशासन ने जारी की सतर्कता सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषकर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे