उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश को येलो अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश को येलो अलर्ट

Rain Breaking

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में फिलहाल भारी बारिश से राहत मिली है। देहरादून मौसम विभाग ने 20 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 


देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में फिलहाल भारी बारिश से राहत मिली है। देहरादून मौसम विभाग ने 20 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 20 अगस्त को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है । जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।इसके साथ ही अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना है। वही मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है

 

 


मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।  पहाड़ी रास्तों पर सफर करने से पहले मौसम का हाल ज़रूर चेक कर लें क्योंकि अचानक बारिश और भूस्खलन की स्थिति परेशानी खड़ी कर सकती है.

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे